आगरा। महंगाई की राह पर आलू संग हरी सब्जियां चल पड़ी हैं। आलू के दाम बीते साल के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा हैं। हरी सब्जियों की महंगाई के पीछे कहीं बाढ़ तो स्थानीय तौर पर सूखा कारण बताया जा रहा है।
आगरा के आलू की मांग देश के दूसरे हिस्सों में है, लेकिन चिप्सोना क्वालिटी स्थानीय मंडियों में है। हालांकि भाव लखनऊ आलू के बराबर ही हैं। महीने भर पहले 24 रुपये/किग्रा पर बिका आलू 3 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, हल्द्वानी आलू 40 रुपये/किग्रा पर है। सब्जी मंडी में सप्लायरों के मुताबिक पंजाब से आलू की आवक के बाद ही दाम कम हो पाएंगे। एमसीएक्स पर पाबंदी के बाद भी आलू के भाव नीचे नहीं आ पाए।
फुटकर बाजार में दाम और ज्यादा
सब्जी मंडियों में तो दाम में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं है, लेकिन शहर के आउटर में बसी कालोनियों, पॉश कालोनियों में दाम और ज्यादा है। बोदला में सब्जी मंडी में टमाटर 50 रुपये है तो पश्चिमपुरी में 60 से 80 तक। इसी तरह प्याज 20 रुपये/किग्रा बोदला में है तो पॉश कालोनियों में 40 रुपये। कुछ दिन की कवायद के बाद खाद्य विपणन अधिकारी भी सब्जियों की महंगाई पर चुप्पी साधकर बैठ गए।
सब्जी भाव/ किग्रा
आलू 28
आलू लखनऊ 30
आलू हल्द्वानी 40
टमाटर 50
परवल 40
करेला 40
शिमला मिर्च 80
भिंडी 20
बैंगन 20
मूली 20
लौकी 20
कद्दू 20
फली 40
मिर्च 40
धनिया 150
अदरक 120
नीबू 60
(दाम बोदला सब्जी मंडी के हैं)