एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शोहदे की हरकत से छात्रा ने छोड़ा स्कूल

Agra Updated Tue, 09 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। शोहदे की हरकत से परेशान होकर कक्षा नौ की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। परिवारीजनों ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं छत्ता में गणपति विसर्जन के दौरान महिलाओं से छेड़खानी कर दी। महिलाओं ने युवकों की पिटाई कर दी। वापस आईं तो युवकों ने उनके घरों पर हमला बोल दिया। महिलाओं ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला : 1
सुल्तानगंज पुलिया क्षेत्र की रहने वाली छात्रा कक्षा नौ में पढ़ती है। पिछले कई दिनों से छात्रा को क्षेत्र का युवक परेशान कर रहा था। उसे स्कूल जाते समय हाथ पकड़कर खींचता। युवक की हरकतों से छात्रा दहशत में आ गई। उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। परिवारीजनों ने छात्रा से कारण पूछा तो उसने सारी घटना बता दी। मामले में थाना हरीपर्वत में छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
मामला : 2
भैंरो बाजार, छत्ता की महिलाएं सोमवार शाम को हाथी घाट पर गणपति प्रतिमा विसर्जन को गईं थीं। तभी दूसरे मोहल्ले के युवकों ने उनके साथ छेड़खानी कर दी। महिलाओं ने युवकों की पिटाई भी लगा दी। फिर युवकों ने महिलाओं के घरों पर हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर फिंकाई कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। भड़की महिलाओं ने थाने पर पहुंचकर हंगामा काटा। पुलिस का कहना है कि मारपीट का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें