गरा। अमर उजाला और साक्षी किचन के कुकरी शो के लिए बैच तय हो गए हैं। चार बैच में रूपांतरण की सदस्य पाक कला में जौहर दिखा सकती हैं। शो 12 सितंबर से होटल ग्रांड इंपीरियल में शुरू होगा। जज के तौर पर होटल रेडीसन ब्लू के शेफ खेमराज होंगे। वह प्रतिभागियों को पाक कला के टिप्स भी देंगे। रूपांतरण सदस्य बनने और प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए 8859002928 पर संपर्क कर सकती हैं। शो के अन्य सहयोगी शिल्पा मसाले, जुवालिया एंड यू ज्वैलरी, अर्पित वीडियो, होटल ग्रांड इम्पीरियल हैं।
रेसिपी का भेजिए फोटो
- लजीज खाना पकाने के साथ अगर आप सर्व करने में एक्सपर्ट हैं तो आप अमर उजाला रूपांतरण बेस्ट फूड प्रजेंटर का खिताब पा सकती हैं। तो देर कैसी, अपने द्वारा बनाई रेसिपी को फोटो अपने नाम और पते के साथ व्हाटसप नंबर 8392953558 पर भेज सकती हैं। रेसिपी भेजने की अंतिम 10 सितंबर है।
बैच के कार्यक्रम
सदस्यता संख्या समय तिथि
1-550 दोपहर 12-दो बजे 12 सितंबर
551-1200 तीन से पांच बजे 12 सितंबर
1801-2300 दोपहर 12 से दो बजे 13 सितंबर
1201-1800 तीन से पांच बजे 13 सितंबर