एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर सीमा ने भाई से की थी ठगी

Agra Updated Fri, 12 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। जगदीशपुरा के बेर का नगला में फायरकर्मी गुलाब मोहम्मद की हत्या के बाद से गायब बेटी सीमा का गुरुवार को भी पता नहीं चल सका। थाने पहुंचे चचेरे भाइयों ने उस पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, मंगलवार को 65 वर्षीय गुलाब मोहम्मद की हत्या कर दी गई थी। बेटे इमरान ने हत्या का शक बहन सीमा पर जताया और मुकदमा दर्ज करा दिया। सीमा की तलाश में लगी पुलिस ने कई रिश्तेदारों से पूछताछ की। इमरान का आरोप है कि उसकी दूसरी मां की बेटी सीमा प्रापर्टी हासिल करना चाहती थी। इसी लालच में पिता की हत्या साथियों के साथ मिलकर करवाई है। पूर्व में सीमा कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है। आरोप लगाया कि सीमा ने अपने चचेरे भाई अनीश और रहीश को भी रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। रेलवे परीक्षा की तैयारी के लिए एक पुस्तिका भी अनीश को दिलवाई। इसके एवज में 40 हजार से ज्यादा की रकम ले ली। नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस मांगे तो भाइयों को धमकाना शुरू कर दिया। इस मामले की शिकायत चचेरे भाइयों ने पुलिस से की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें