आगरा। आपके दिल पर अनजाना दुश्मन घात लगाए हुए है। खतरा बाहर ही नहीं घर में भी है। यह और कोई नहीं कुकिंग में बार-बार फ्राई तेल में पका भोजन है। इससे शरीर में ट्रांस फैट की संभावना पांच गुना बढ़ जाती है। एंजाइना बढ़ने से हार्ट की रक्त धमनियां में फैट जमने लगता है। नतीजतन ब्लड प्रेशर की दिक्कत और हार्ट अटैक के मौके बढ़ जाते हैं। ह्दय रोग विशेषज्ञ डा. सीआर रावत ने बताया कि 20 ग्राम फैट से ज्यादा शरीर के लिए नुकसानदेह है। खासतौर से वह चिकनाई बेहद खतरनाक है, जिसमें बार-बार खाद्य सामग्री पकाई जाती है। 80 फीसदी हार्ट अटैक रोगियों की रक्तधमनियां इससे प्रभावित मिली। पदमश्री डा. डीके हाजरा ने पेट भरने के लिए जंक फूड चलन को खतरनाक बताया। उन्हाेंने ह्दय रोग से बचने के लिए हर रोज सुबह 40 मिनट जरूर टहलने की सीख दी। वर्कशाप में डा. राजीव किशोर, डा. सुनील बंसल, डा. अतुल कुमार, डा. राजीव उपाध्याय, डा. वीके अग्रवाल ने भी व्याख्यान दिए।