एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लेदर निर्यात पर 100 फीसदी होगी ड्यूटी

Agra Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। लेदर की किल्लत से जूझ रहे जूता उद्योग की आवाज सरकार तक पहुंची तो देर से ही सही, कुछ कदम उठाए जरूर हैं। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट (सीएलई) ने वाणिज्य मंत्रालय को कच्चे चमड़े पर 60 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी ड्यूटी करने का प्रस्ताव भेजा है। बांग्लादेश से गोवंश की तस्करी पर रोक और बंदरगाहों पर सख्ती के साथ एनिमल फार्मिंग पर जोर दिया जा रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएलई चेयरमैन राजेंद्र जालान ने बताया कि 32% की ग्रोथ फुटवियर में है। नई पालिसी के बाद टेनरी से मिलकर सरकार का प्रयास है कि लेदर का फ्लोर प्राइस तय कर दिया जाए। कच्चे लेदर की किल्लत दूर करने के लिए निर्यात पर प्रतिबंध भी लग सकता है, लेकिन पहले ड्यूटी बढ़ाकर, तस्करी रोकने और पोर्ट पर सख्ती के उपाय किए जाएंगे। लेदर गारमेंट में कमी के पीछे सीएलई चेयरमैन ने कहा कि अब जमाना फैशन लेदर गारमेंट का है। हम डिजायनर की कमी से बाजार में पिछड़ रहे हैं। एनआईएफटी से एमओयू साइन किया गया है। आगरा में एफडीडीआई खोला जाएगा। डिजायन स्टूडियो के लिए विदेशी डिजायनर आएंगे। प्राइवेट कंपनियां अगर स्टूडियो, लैब चलाएंगे तो उपकरणों के साथ संचालन पर भी सब्सिडी दी जाएगी।
500 तक का जूता टैक्स फ्र ी हो
आगरा। मीट एट आगरा में स्टॉल देखते समय आगरा के जूता संगठनों ने 500 रुपये तक के जूते को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई। आगरा व्यापार मंडल के गागनदास रामानी, जूता दस्तकार फेडरेशन के भरत सिंह ने जूते से वैट हटाने की मांग की।
विज्ञापन

पसीना सोख लेगी इनसोल शीट
मीट एट आगरा में फोकस कंट्री ताइवान ने 10 स्टॉल लगाए हैं। टॉपटेक्स इनसोल शीट पेश की है। यह डायपर की तरह से पसीने को सोख लेती है। सेलुलोज शीट पैर को तरोताजा रखती है। निर्यातकों को यह काफी पसंद आया। ताइवानी स्टॉल से आगे लेदर बोर्ड भी इस साल नया आया है। इटली की कंपनी ने लेदर स्क्रैप और लेटेक्स रबर के मिश्रण से सोल तैयार किए हैं। इससे न केवल लेदर स्क्रैप की भी खपत हो गयी, बल्कि यह लेदर सोल से मजबूत भी है। इफ्कोमा के रीजनल कोआर्डिनेटर रंजीव कोचर ने बताया कि फ्लेक्सिबिल के साथ कीमत में यह काफी कम है। जूते की लागत घटाने में इससे मदद मिलेगी।


सपावालाें ने ‘कब्जाया’ फेयर
आगरा। मीट एट आगरा के शुभारंभ में आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शक्ल दिखाने के लिए सपावालाें में होड़ मची रही। तारघर मैदान का सेमीनार हॉल सपावालाें ने सुबह ही कब्जा लिया। सबसे आगे की सीटों पर सपा नेता जमे रहे। एक ओर मीडिया, बीच में अफसर और दूसरी ओर नेताओं की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री के जाने से पहले ही भगदड़ मचा दी। गेट पर पहले प्रवेश तो बाद में निकलने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से खींचतान भी हुई। ताकि उनका चेहरा दिख जाए। मुख्यमंत्री ने मीट एट आगरा के मंच से कहा कि जो कागज देना चाहते हैं, वह ले लिए जाएंगे, लेकिन सपाई फिर भी न माने। सीएम की सफारी तक को चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें