आगरा। श्रीविद्यापति भवन धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से रविवार को विद्यापति जयंती का आयोजन सोरों कटरा में किया गया। शुभारंभ पंडित बंगाली मल, सीताराम आचार्य और भगवान स्वरूप शांडिल्य ने हवन के साथ किया। सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विप्र बंधुओं ने मैथिल, मिथिला और मैथिली के विश्व प्रसिद्ध कवि विद्यापति के जीवन पर प्रकाश डाला और समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए मधुरता, एकता, शिक्षा पर जोर दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, महामंत्री प्रेमबाबू शर्मा और कोषाध्यक्ष हरनारायण शर्मा आदि ने समाज के वयोवृद्ध खचेरेलाल शर्मा को मैथिल पितामह की उपाधि से सम्मानित किया। महावीर शर्मा, श्रीराम शर्मा, सीताराम भारद्वाज, अंतराम शर्मा, सुरेश चंद झा, रामबाबू शर्मा, बृजमोहन शर्मा, ज्ञान प्रकाश, बीडी शर्मा, राममूर्ति शर्मा, मवासी लाल शर्मा, निहाल शर्मा, सुनहरी लाल, रामनरायण शर्मा, कैलाश चंद झा, आर्य देव शर्मा, रामनाथ शर्मा, यज्ञवल्य शर्मा, जमुनादास, क्रिकेटर कार्तिकेय आदि को भी सम्मानित किया गया। मेधावियों को और डा. कालीचरण शर्मा के नेतृत्व में कवियों को सम्मानित किया गया। व्यवस्थाएं राजेश शर्मा, राजकुमार, केसी झा, राजेंद्र शर्मा, ममता शर्मा पवन, दीपक, दयाशंकर आदि ने संभाली।
और पढ़ें