एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किसान राजी तो अब मंत्रालय में पेच

Agra Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। शहर में एयरपोर्ट की मांग पुरानी है लेकिन मामला अधर में है। प्रदेश सरकार फीरोजाबाद में एयरपोर्ट के लिए जमीन की तलाश कर रही है तो केंद्र सरकार नोएडा के जेवर में बनाने पर विचार कर रही है। आगरा में एक विकल्प खेरिया एयरपोर्ट के विस्तार का भी है लेकिन यह मामला भी अधर में है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में खेरिया हवाई अड्डे का विस्तार कर वहां सिविल एन्क्लेव बनाने की योजना प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 24.1090 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। यह जमीन धनौली, कल्याण पुर, बल्हेरा, नगला बुद्धा सहित आसपास के कई गांवों के किसानों की जमीन के अधिग्रहण का खाका तैयार हो चुका है लेकिन अब तक किसानों के विरोध के चलते कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पा रही थी। अब जब किसान सहमत हुए तो मामला उड्डयन मंत्रालय में फंस गया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में मंत्रालय को पत्र लिखा है लेकिन अब तक जवाब नहीं आया है। धनौली के कल्याणपुर गांव में 20 नवंबर को हुई किसानों की बैठक में सिविल एन्क्लेव के लिए जमीन देने पर सहमति बनी। किसानों कहना था कि सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मिले तो वे जमीन देने को तैयार हैं। बाबूलाल, लक्ष्मन सिंह, महाराज सिंह राजपूत, दिनेश कुमार, महेश चंद, अचल सिंह, डालचंद, तुलसी प्रसाद आदि दर्जनों किसानों के हस्ताक्षर वाला सहमति पत्र भी जिलाधिकारी को भेजा गया।

जमीन अधिग्रहण में अब अड़चन नहीं है। जिलाधिकारी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखा था। अभी तक जवाब नहीं आया है। जिलाधिकारी के विदेश से लौटने के बाद ही तय होगा कि जवाब का इंतजार किया जाए या कमेटी गठित कर भू अर्जन की कार्यवाही शुरू की जाए।
विज्ञापन

नागेंद्र शर्मा, एडीएम भूमि अध्याप्ति
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें