आगरा (ब्यूरो)। भूकंप की सटीक भविष्यवाणी विषय पर आरबीएस कालेज के बिचपुरी टेकिभनकल कैंपस में शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। शुभारंभ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सलाहकार और वाडिया इंस्टीट्यूट देहरादून के पूर्व निदेशक डॉ. वीआर अरोरा ने किया। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्व निदेशक जनरल डॉ.एचएन श्रीवास्तव व डॉ. अरुण कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
और पढ़ें
असम डाउन यूनीवर्सिटी के डॉ. अरूप जेडी शर्मा ने भूकंप से पूर्व टोटल इलेक्ट्रॉन कंटेंट में देखे गए परिवर्तनों पर चर्चा की और निमभन व उच्च सौर गतिविधियों में हुए अध्ययन पर भी प्रकाश डाला। वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान, देहरादून के डॉ. गौतम रावत ने भी भूकंप से पूर्व यूएलएफ फ्रीक्वेंसी में मिलने वाले परिवर्तनाें पर चर्चा की। इससे पूर्व डा. वीरबल सिंह ने सभी का स्वागत किया। कार्यशाला में निदेशक डा. अखंड प्रताप सिंह, डा. अपूर्व बिहारी लाल, डा. महेश प्रसाद, डा. बीएस कुशवाह, डा. डीएस तोमर आदि ने हिस्सा लिया। संचालन डा. सपना तोमर ने किया।