ताजमहल के शहर से एयरपोर्ट शिफ्ट करने की कवायद का जिस तरह से हर गांव, गली में विरोध हुआ, उससे प्रदेश सरकार न केवल बैकफुट पर आ गई है, बल्कि शहर से देहात तक उठी आवाज भी हर दिन मुख्यमंत्री तक पहुंच रही है। अमर उजाला की एयरपोर्ट की मुहिम का ही असर रहा कि शुक्रवार रात मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने नागरिक उड्डयन सचिव के साथ बैठक की और आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संभावनाओं पर चर्चा की। भदरौली में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के साथ धनौली में प्रस्तावित सिविल टर्मिनल को इंटरनेशनल स्तर का बनाकर उसे ही दर्जा दिलाने के विकल्पों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने नागरिक उड्डयन सचिव को यह प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर रक्षा मंत्रालय के साथ बैठक कर एयरफोर्स के ही रनवे को इस्तेमाल करने के विकल्प पर चर्चा करेगी।
प्रदेश के मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने नागरिक उड्डयन सचिव एसके रघुवंशी और निदेशक देवेंद्र स्वरूप के साथ लखनऊ में शुक्रवार रात आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संभावनाओं पर चर्चा की। सिविल एन्क्लेव के लिए जमीन अधिग्रहण कर रही प्रदेश सरकार को एक सुझाव यह मिला है कि धनौली में ही और ज्यादा जमीन अधिग्रहीत कर इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्तर का बनाया जाए और एयरफोर्स का रनवे ही इसके लिए प्रयोग किया जाए। रक्षा मंत्रालय पूर्व में इस प्रस्ताव पर सहमत हो चुका है, तभी धनौली में नए सिविल टर्मिनल के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया तैयार हुई। हालांकि अब फिर से प्रस्ताव तैयार कर रक्षा मंत्रालय के सामने रखने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इस संबंध में बैठक होनी है। आगरा में फिलहाल खेरिया एयरपोर्ट पर दुनिया भर से इंटरनेशनल चार्टर आते हैं। भदरौली के विकल्प पर भी प्रदेश सरकार में देर रात तक चर्चा हुई है। इन दोनों ही प्रस्तावों में से एक को चुनकर जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जरिए एलान कराया जाएगा।
सीएम ने वादा किया है तो निभाना पड़ेगा
आगरा। ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर कभी जेवर तो कभी सैफई का खेल खेलकर राजनेता आगरा का हक छीनने का प्रयास कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक के लोग सत्ताधारियों के खेल को समझ चुके हैं। ग्रामीण विकास संघर्ष समिति ने जेवर के साथ सैफई में ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का विरोध किया। समिति के ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर आगरा को हर बार धोखा मिला है। एयरपोर्ट 30 किमी परिधि में ही बनना चाहिए। बैठक में डा. सुनील राजपूत, विष्णु मुखिया, वीरेंद्र राजपूत, अजय, प्रेमराज लोधी, योगेश, रजत लोधी, थान सिंह, गौरव राजपूत, करन शर्मा, सतीश राजपूत, सुनील लोधी, चोब सिंह आदि मौजूद रहे।
पिनाहट के व्यापारी एयरपोर्ट के समर्थन में उतरे
पिनाहट। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भदरौली में बनाने की मांग करते हुए पिनाहट के व्यापारियों ने शनिवार को माथुर वैश्य धर्मशाला में बैठक की। व्यापारी नेता दिनेश वर्मा, विजय कोठारी ने कहा कि एयरपोर्ट आगरा का हक है और उसे आगरा में ही बनना चाहिए। भदरौली, बाह का पिछड़ा क्षेत्र एयरपोर्ट के जरिए ही विक सित हो सकेगा। एयरपोर्ट के लिए प्रशासनिक कार्रवाई न हुई तो व्यापारी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। दिलशाद खान, मोहन सिंह, अतर सिंह, रामप्रकाश वर्मा, श्रीराम वर्मा, राजेश गुप्ता, मोनू वर्मा, विजय मोदी, राहुल गुप्ता , राधेश्याम आनन्द, सुभाष चक आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
इन्होंने उठाई एयरपोर्ट के लिए आवाज
डा. पंकज त्रिपाठी, डा. लोकेश प्रकाश, प्रदीप करमचंदानी, केके जैन, संजय सत्यदेव, जीत सिंह, प्रभात गुप्ता, शिवम सिकरवार, कृष्णवीर छौंकर, सपना तोमर, यादेश चौधरी, मनीष चौहान, तपेंद्र सिंह, दीपांशु पुरोहित, मनिंदर सिंह, विशाल चौधरी, श्याम यादव, प्रदीप शर्मा, गौरव सिंह, मानवेंद्र सिंह, उमेश शर्मा, सौरभ माहौर, दीपक मखीजा, हरिओम सिंह, सुनील लोधी, जयवीर चौधरी, शिवांग गोयल, अंकुश शर्मा, जगदीश मीरचंदानी, राकेश बाबू, जयेश गुप्ता, सतीश चाहर, सलमान मिर्जा, हरेंद्र सिंह, नीतेश अग्रवाल, राजीव पोद्दार, संजय सिंह, मोहत कुमार, हर्षिता गौतम, अंजलिका डेविड, पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह, केके अग्रवाल, इंद्र प्रताप सिंह, वीरू मिश्रा, शैलेंद्र सिंह।