एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बालक की कुकर्म के बाद हत्या

अमर उजाला ब्यूरो, अागरा Updated Mon, 21 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
हत्या - फोटो : demo
विज्ञापन

Next Article

निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम नीचाखेरा से गत 14 मार्च को लापता हुए मासूम आर्यन की उसी दिन उसके तहेरे भाई ने कुकर्म के बाद हत्या कर दी थी। शव को गेहूं के खेत में छिपाकर रख दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ फतेहाबाद अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 14 मार्च को नीचाखेरा निवासी जयप्रकाश का पुत्र आर्यन (5) घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। तब आर्यन की बहन ने बताया था कि लापता होने से पूर्व उसके ताऊ प्रेेेम सिंह के पुत्र विनोद ने उसके बारे में दो बार पूछा था। आरोपी घटना के बाद से ही घर से फरार था। रविवार को पुलिस ने उसे डंडनिया पुरा चौराहे से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 14 मार्च को वह आर्यन को टॉफी का लालच देकर गांव के ही रामचंद्र बघेल के गेहूं के खेत में ले गया। वहां कुकर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आर्यन का शव बरामद कर लिया है। जंगली जानवरों ने शव के टुकड़े कर दिए थे, इसलिए उसकी कपड़ों के आधार पर की जा सकी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बड़ा भाई भी दुष्कर्म मामले में है बंद
फतेहाबाद। आरोपी विनोद का बड़ा भाई अनिल भी दुष्कर्म मामले में जेल में बंद है। डेढ़ साल पहले उसने नीचाखेरा गांव में पड़ोसी बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें