एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फसल बर्बादी से परेशान किसान ने लगाई फांसी

अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 18 Mar 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
- 10 लाख के कर्ज में डूबा था, परिवारीजनों ने मांगा मुआवजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

थाना मंसुखपुरा के गांव अनुरुद्धपुरा में फसल बर्बादी से परेशान किसान मुलायम सिंह (42) ने बुधवार रात को अपने ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों का कहना है कि दस लाख रुपये कर्ज लेकर गेहूं और आलू की फसल की थी। मगर, बारिश और ओलावृष्टि में गेहूं की दस बीघा फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव अनुरुद्ध पुरा निवासी मुलायम सिंह पुत्र राम भरोसी ने दस बीघा गेहूूं और 15 बीघा आलू की फसल की थी। इसके लिए बैंक से छह लाख और साहूकार से चार लाख रुपये का कर्ज लिया था। दो सप्ताह पहले बारिश और ओलावृष्टि में गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। मुलायम बुधवार रात को खेत पर सोने गया था।

गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर उसका शव लटका देखा। जानकारी पर परिवारीजन पहुंच गए। हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर जानकारी ली। पूर्व प्रधान अजय कौशिक मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन


अब खेत में सड़ रहे आलू
परिवारीजनों ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि में गेहूं की फसल तो बर्बाद हो गई, अब कोल्ड स्टोरेज में जगह न होने के कारण तकरीबन 15 बीघा का आलू मुलायम सिंह के खेत में सड़ रहा है। मृतक के बेटे चंद्रभान के मुताबिक, आलू रखने के लिए कई कोल्डस्टोरेज के चक्कर काटे, लेकिन जगह नहीं मिली।

दो माह बाद बेटे की शादी
मुलायम सिंह के पिता रामभरोसी की भी छह महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मुलायम के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। एक बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटे बेटे जितेंद्र की दो माह बाद शादी थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें