एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मैनपुरी में तेज आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ टूटकर गिरने से किसान की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 19 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
आंधी ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी जिले में शनिवार शाम को आई तेज आंधी ने कहर बरपाया। इस दौरान बेवर में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, भोगांव में बोर्ड गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आंधी के कारण बेवर के गांव जंगरवाला निवासी 60 वर्षीय किसान रामनाथ के ऊपर पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ी। किसान आंधी के दौरान अपने खेत से घर वापस जा रहा था। 

गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं भोगांव में गंभीर हादसा होने से बच गया। 
विज्ञापन

तेज आंधी में मैनपुरी चौराहे पर लगा नगर पंचायत का लोहे का बोर्ड टूटकर गिर गया। इस घटना के वक्त एक ट्रैक्टर उसके नीचे से गुजर रहा था। देखते ही देखते बोर्ड ट्रैक्टर के ऊपर गिर गया। इसमें चालक बाल-बाल बच गया। 

लोगों का कहना था कि बोर्ड के नीचे ट्रैक्टर पूरी तरह से दब गया। इसके बाद भी चालक बच गया। वहीं बोर्ड की चपेट में फल विक्रेता आ जाते तो गंभीर हादसा हो सकता था। वहीं नौरमई क्षेत्र में बारिश भी हुई। 
 
शनिवार को सुबह से ही गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे थे। जैसे-जैसे धूप बढ़ती गई लोगों की परेशानी भी बढ़ती चली गई। तेज धूप के कारण लोग दोपहर के वक्त घरों से बाहर कम निकले।

सूर्य के प्रकोप से राहगीर भी छांव तलाशते हुए दिखाई दिए। शाम पांच बजे तक गर्मी अपने पूरे चरम रही। पांच बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव होने लगा। तेज हवाएं चलने लगीं। 

तेज हवाओं ने बाद में आंधी का रूप ले लिया। इस दौरान धूल उड़ने और तेज हवाएं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर यातायात थम गया। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें