एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्मार्ट शहर में होंगी स्मार्ट सुविधाएं

अमर उजाला आगरा Updated Wed, 22 Jun 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन

Next Article

क्रिसिल कंपनी ने दिया प्रस्ताव का प्रजेंटेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने दिए प्रस्ताव पर अपने सुझाव

पहले राउंड में पिछड़ने के बाद स्मार्ट सिटी के दूसरे राउंड में शामिल होने के लिए कवायद तेज हो गई है। प्रस्ताव तैयार हो चुका है। अब इस पर मंथन किया जा रहा है। मंगलवार को सूरसदन में क्रिसिल कंपनी के अधिकारियों ने महापौर इंद्रजीत सिंह आर्य और नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह की मौजूदगी में इन प्रस्तावों का प्रजेंटेशन दिया। प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। इसके बाद प्रेक्षागृह में मौजूद लोगों से सुझाव लिए गए। इन प्रस्तावों को जल्द अंतिम रूप देकर भारत सरकार को सौंपा जाएगा। इस दौरान सामाजिक संगठन इंडिया राइजिंग की टीम के अलावा सुप्रीम कोर्ट अनुश्रवण समिति के सदस्य डा. रमन, अपर नगर आयुक्त राम सिंह गौतम, राकेश जैन आदि मौजूद थे। 

प्रस्ताव
अरबन ट्रांसपोर्टेशन 
इसके अंतर्गत शहर में यातायात के स्मार्ट संचालन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें इंटीग्रेटिड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, सड़कों और चौराहों के अलावा प्रमुख स्थानों की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी, ऑटोमैटिक पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


सालिड वेस्ट मैनेजमेंट 
इसके अंतर्गत शहर को स्वच्छ रखने के लिए हाईटेक सिस्टम का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि घरों या सार्वजनिक स्थान से कूड़ा नहीं उठा, इसी को दूर करने के लिए घर और सार्वजनिक स्थानों पर रखे डस्टबीनों में रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) डिवाइस लगाई जाएंगी। इससे कूड़ा उठाने पर सीधी नजर रखी जा सकेगी।

एरिया वेस्ड डेवलपमेंट
इसके अंतर्गत ताजगंज का कुछ हिस्सा, ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद के क्षेत्र को शामिल किया गया है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में हाईटेक सुविधाएं दी जाएंगी। ताजमहल और किले के बीच में हेरीटेज वाक भी तैयार होगी।

सुझाव
पर्यटन की दृष्टि से शहर को स्वच्छ रखने के लिए कोई कारगर योजना तैयार करनी होगी। ताकि पर्यटक शहर की अच्छी छवि लेकर विदा हों। सड़कों के किनारे लगे कूड़ों के ढेरों से शहर की छवि प्रभावित हो रही है।
- रानी सरोज गौरिहार, स्वतंत्रता सेनानी

सिर्फ ताजमहल से लेकर आगरा किले के बीच में ही हेरीटेज वाक न हो। इसे पुराने शहर तक ले जाना होगा, जिससे कि पर्यटक एतिहासिक इमारतों के साथ-साथ शहर की संस्कृति से भी रूबरू हो सकें। दरेसी, रावतपाड़ा आदि को इससे जोड़ना होगा।
- मुकेश यादव, सपा पार्षद दल नेता

प्रस्तावों का प्रजेंटेशन अच्छा रहा। मगर, नगर निगम और क्रिसिल कंपनी की लापरवाही से शहरवासियों की सहभागिता नहीं हो पाई। ये दुखद रहा। शहर के विकास के बारे में शहरवासियों से बेहतर कोई नहीं सोच सकता। - इंद्रजीत सिंह आर्य, महापौर

पहले चरण में शामिल न होने पर इस बार प्रस्ताव तैयार करने में काफी सतर्कता बरती गई है। न सिर्फ प्रस्तावों के मूर्त रूप देने के लिए संसाधनों का ध्यान रखा गया है बल्कि इनके लिए फंडिंग सोर्स भी तलाशे गए हैं। 
- इंद्रविक्रम सिंह, नगर आयुक्त

प्रजेंटेशन के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
स्मार्ट सिटी के दूसरे राउंड के प्रस्ताव तैयार करने में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। क्योंकि प्रस्ताव शहरवासियों से ही सांझा नहीं किया जा रहा। सूरसदन में प्रस्तावों का प्रजेंटेशन देखने के लिए शहर के गण्यमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ लोगों को बुलाया ही नहीं गया। यही वजह रही कि सैकड़ों की क्षमता वाले प्रेक्षागृह में बमुश्किल दो दर्जन ही लोग थे। स्मार्ट सिटी के पहले राउंड में शहरवासियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया था, मगर इस बार नगर निगम द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें