अलीगढ़। महानगर के रमेश विहार इलाके में हुई बाइकर्स में गैंगवार के सरगना इनामी 3 बाइकर्स को क्वार्सी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) दयानंद मिश्रा ने पत्रकाराें को बताया कि 26 अक्तूबर को रमेश विहार इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में बाइकर्स के दो गुटाें में जमकर फायरिंग हुई थी। इस घटना में अमित उर्फ लाला की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि इस घटना में अनिल यादव उर्फ एके और सुमित सपेरा आदि लोग घायल हो गए थे। पुलिस आरोपियाें को गिरफ्तार करने को लगातार दबिश दे रही थी। सूचना के आधार पर कुलदीप विहार मोड़ से रमेश विहार निवासी शरद गोस्वामी पुत्र राकेश गोस्वामी, पंकज निवासी दीनदयाल हॉस्पीटल और अजय राज निवासी गांव भवीगढ़ बरला हाल रामबाग कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में शरद के पास 32
बोर की पिस्टल, जबकि अन्य दोनाें के पास 2-2 तमंचे और तीनों पर 10 कारतूस बरामद हुए। यह हथियार घटना में प्रयोेग किए
गए थे।