एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कार्तिक स्नान कर सुहागिनों को कराया भोजन

Aligarh Updated Thu, 29 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुण्य अर्जित करने के लिए गंगा स्नान किया और सुहागिनों को भोजन कराया। देश में प्राचीन काल से कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और पूजन की परंपरा चली आ रही है। बुधवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं का ऐसा मानना है कि गंगा स्नान से पाप नाश और पुण्य अर्जित होता है। इसके साथ ही भक्त पर भगवान की कृपा बनी रहती है। बुधवार को महिलाओं ने व्रत रखकर सुहागिनों को भोजन कराया। द्वारिकापुरी स्थित पंडित सोहनलाल गुरु, नरेंद्र कुमार और योगेंद्र कुमार आदि के यहां सुहागिनों को भोजन कराया गया। यहां पर हलुआ, खीर आदि प्रसाद के रूप में बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें