एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब बुजुर्गों के सहारे पिस्टल तस्करी

Aligarh Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। मध्य प्रदेश की कटरी से बनकर देश भर में सप्लाई हो रही 32 बोर की अवैध पिस्टल और रिवाल्वर एक बार फिर बड़े पैमाने पर अपने जिले में आ रही हैं। देहली गेट पुलिस ने बृहस्पतिवार को 62 वर्षीय एक कैरियर को पांच पिस्टलों सहित गिरफ्तार कर इस तस्करी का खुलासा किया है। खुद वह बुजुर्ग पिछले दो साल से इन पिस्टलों की तस्करी कर रहा था, उसे एक पिस्टल बेचने के ऐवज में मात्र एक हजार रुपया कमीशन मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी/सीओ प्रथम पवन कुमार के अनुसार उन्हें खबर लगी थी कि गोंडा के गांव करेहला बागरी का सतवीर पिस्टलों की तस्करी करता है। इस खबर पर पुलिस सक्रिय हुई और देहली गेट थाने के सिपाही ने संपर्क कर 12 हजार रुपये एक पिस्टल खरीदी। बाद में उससे दूसरी खेप में पांच पिस्टलें मंगाई और दबोच लिया। इस बार वह चार पिस्टल व एक रिवाल्वर लेकर आया। सीओ के अनुसार 62 वर्षीय बुजुर्ग से जब पूछताछ हुई तो उसने अपने गांव के बच्चू उर्फ धर्मवीर का नाम बताते हुए कहा कि यह पिस्टल उसी के जरिये मिलती थीं। मगर जब बच्चू से संपर्क किया तो पता चला कि वह तो अर्से से बीमार है और बिस्तर में है। चूंकि सतवीर बुजुर्ग है, इसलिए उससे ज्यादा सख्ती से पूछताछ नहीं की गई। मगर सुरागरशी में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही हैं, जिनके सहारे इस गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें