एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब एक्सप्रेस-वे से हो रही शराब की तस्करी

Aligarh Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़ (ब्यूरो)। पुलिस से बचने के लिए गैर प्रांत से शराब की तस्करी करने वालों ने एक और रास्ता खोज लिया है। अब शराब तस्कर टप्पल पुलिस से बचने के लिए लग्जरी वाहनों में सवार होकर एक्सप्रेस-वे से होकर अलीगढ़ और अन्य क्षेत्रों में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की टीमें शराब तस्कारों को पकड़ने के लिए बार्डर पर नजरें गढ़ाए हुए हैं। तस्काराें ने पुलिस से बचने के लिए नया रास्ता और खोज लिया है। तस्कर अब पलवल से झुप्पा होते हुए जेवर पहुंचते हैं। जेवर पर पुलिस की तैनाती की भनक लगते ही वह एक्सप्रेस-वे का रास्ता पकड़ लेते हैं। जहां से वे बेधड़क टप्पल थाने से दूर करीब एक-डेढ़ किलोमीटर आगे निकल जाते हैं। इस बात की जानकारी पुलिस को उस वक्त हुई जब बन्नादेवी पुलिस ने पिछले दिनाें दो तस्कारों को दबोचा था। उन तस्काराें का कहना था कि जेवर में नोएडा पुलिस को देखकर उन्होंने रास्ता बदल लिया और वह टप्पल पुलिस को चकमा देकर साफ निकल भागे थे। तस्कर इस काम में लग्जरी गाड़ियाें का प्रयोग कर पुलिस को चकमा दे रहे हैं। टप्पल से हरियाणा का बार्डर मिलने के कारण सबसे बड़ी खेप टप्पल इलाके में आती है। महानगर में भी कई ऐसे स्थान है, जहां पर शराब भारी मात्र में आती है। हालांकि महानगर की पुलिस भी तस्करों को दबोचने के लिए गोपनीय रूप से अपना जाल फैलाए हुए हैं। खुद डीआईजी प्रकाश डी ने माना है कि इस तस्करी को रोकने में और सख्ती की जरूरत है। इसके लिए अभियान चलवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें