एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब महाबली के ‘दहाड़ने’ की कीमत दो

Aligarh Updated Wed, 09 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अब अतिक्रमण ध्वस्त करने पर महाबली का खर्चा देना होगा। 4 और 7 जनवरी को चले अभियान के दौरान महाबली ने जिन 66 दुकानदारों के सामने से अतिक्रमण हटाया था, उनसे खर्चा वसूली को नोटिस भेजे रहे हैं। उधर, यदि दुबारा अतिक्रमण हुआ तो थानाध्यक्ष सीधे तौर से जिम्मेदार होंगे। जो अतिक्रमण ध्वस्त हो रहे हैं उनकी सीडी नगर निगम के स्तर से थानों को भेजी जा रही हैं। नगर निगम ने चार जनवरी को मालगोदाम से रेलवे रोड मीरीमल चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। अभियान के दौरान 44 दुकानों का जो अतिक्रमण था, महाबली ने उसे ध्वस्त किया। अतिक्रमण तोड़ने पर नगर निगम का जो खर्चा आया है, उतनी राशि वसूली के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। उप नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान जो अतिक्रमण ध्वस्त किए जाते हैं उनकी वीडियोग्राफी हो रही है और सीडी संबंधित थानाध्यक्षों को भेजी जा रही हैं ताकि वह सुनिश्चित कर लें कि दुकानदार फिर से अतिक्रमण तो नहीं कर रहा है। पुन: अतिक्रमण होने पर शासन ने थानाध्यक्षों की सीधे जिम्मेदारी निर्धारित की है। यदि ध्वस्त किया गया अतिक्रमण पुन: कर लिया जाता है तो दुुकानदार से जुर्माना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें