एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पिपर स्प्रे से होगा मनचलों का मुंह काला

Aligarh Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़ (ब्यूरो)। शहर की लड़कियों को अपनी हिफाजत करने के लिए सैन्य मातृ शक्ति संस्था यूरोपियन तर्ज पर प्रशिक्षित करेगी। इसके लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा मातृ शक्ति ब्रज प्रांत के तत्वावधान में विभन्नि इंटर कॉलेजों में शिविर लगाए जाएंगे। इनमें लड़कियों को पिपर स्प्रे का इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। यह पेपर स्प्रे छेड़खानी करने वाले को बहुत ही तेज असहनीय जलन का अहसास देगा और साथ ही उस पर न छूटने वाले रंग का छिड़काव भी कर देगा। जिससे भीड़ में उसे पहचानना आसान होगा। इसके अलावा लड़कियों को एयर राइफल से निशानेबाजी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। निशानेबाजी से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और शूटिंग में नई प्रतिभाएं भी आगे आएंगी। ब्रज प्रांत के संरक्षक रिटायर फ्लाइट इंजीनियर वीके गुप्ता कहते हैं कि शुरुआत में चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज, बेला मार्ग पर स्थित एक कन्या पाठशाला और टीकाराम इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण देने की योजना है। इसकी तारीख अभी तय नहीं है। इंजी. गुप्ता कहते हैं कि इसी कार्यक्रम के संबंध में 11,12,13 फरवरी को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें उनके अलावा अलीगढ़ से सूबेदार विजयभान सिंह और सासनी गेट के रहने वाले महेंद्र उपाध्याय शामिल होंगे। इस सम्मेलन में भारतीय सेना के लगभग 8 पूर्व जनरल शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें