एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

5 माह बाद कब्र से निकलवाया शव

Aligarh Updated Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। मेरठ में किशोरी के अपहरण के बाद ननिहाल के लोगों द्वारा हत्या किए के मामले में बुधवार को मेरठ पुलिस ने देहलीगेट पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद डीएम के आदेश पर शाहजमाल स्थित कब्रिस्तान से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के थाना देहलीगेट के एसओ ने बताया कि अलीगढ़ कोतवाली के घास की मंडी निवासी नाजिमा की शादी काफी समय पूर्व रसीद नगर लिसाढ़ी गेट (मेरठ) निवासी हारुन से हुई थी, दंपति पर 6 बच्चे थे। बकौल एसओ देहलीगेट करीब दो साल पूर्व हारुन ने पत्नी नाजिमा की गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद नाना छुट्टन बेटी के बच्चाें को अपने साथ घर ले आए। करीब 5 माह पूर्व हारुन की बेटी नाजिया की बीमारी से मौत हो र्गई। उधर, हारुन की मां सईदा बेगम ने कोर्ट के माध्यम से उनके थाने में नाजिया को बहलाकर ले जाने और हत्या करके सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कराया है। क्योें कि घटना स्थल उनके थाना क्षेत्र में दर्शाया गया था, इसलिए जांच शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस नाना छुट्टन के घर पहुंची, जहां पता चला कि किशोरी की मौत बीमारी से हुई है। डीएम के आदेश पर बुधवार को शव शाहजमाल स्थित कब्रिस्तान से निकलवा लिया।
मेरठ पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव को अलीगढ़ की देहलीगेट पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां बच्चे के शरीर की 5 हड्डियों को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें