एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डॉक्टर के मकान पर बदमाशों का धावा

Aligarh Updated Sat, 15 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। सासनी गेट क्षेत्र की साईं विहार कॉलोनी में शनिवार की दुपहर को बदमाशों ने डॉक्टर (डीएनवाईएस) के सूने पड़े मकान में लूट की कोशिश की। लेकिन इस बीच डॉक्टर घर पर आ गए और बदमाशों को भागना पड़ा। भागते समय बदमाशों ने डॉक्टर पर फायर कर दिया। लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साईं विहार निवासी डॉ. देवेंद्र मोहन ने बताया कि उनकी पत्नी का मायका बरला के गांव गोसावली में है। उनका क्लीनिक पला रोड पर है। शनिवार को पत्नी बच्चों को उनकी ननिहाल से लेने गई थी। दुपहर 2 बजे वह किसी काम से घर आए तो दरवाजे खुले देखे। उन्हें लगा कि उनके बच्चे वापस आ गए लेकिन अंदर नजारा कुछ और था। वह भांप गए कि अंदर चोर हैं। उन्होंने चोरों को ललकारा तो वह तमंचे से फायर करते हुए भाग गए। गोली देवेंद्र को छूती हुई निकल गई। अंदर जाकर देखा तो चोर पांच ताले तोड़ चुके थे। सेफ का भी कुंडा तोड़ने की कोशिश की गई थी। बदहवासी में चोर अपने ताले तोड़ने के औजार बैग आदि भी छोड़ गए हैं। बदमाश डॉक्टर का मोबाइल ले गए। सूचना पर सीओ और एसओ सहित अन्य पुलिस कर्मी भी पहुंच गए थे। घटना की लिखित जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें