अतरौली। नकल की मंडी के नाम से मशहूर अतरौलिया बोर्ड में शिक्षा माफिया ने एडमीशन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूलों में लगे ताले भी खुल गए हैं। उनमें माफिया का गुर्गा एडमिशन के लिए बैठ गया है। साथ ही एजेंट बाहरी जिलों में रवाना हो गए हैं। ताकि अधिक से अधिक लोगों को अपने जाल भी फंसा कर यहां के स्कूलों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दिला सके। इसके लिए यह माफिया उन लोगों से मोटी रकम वसूलते हैं। अब देखना होगा कि इस बार शिक्षा विभाग नकल माफिया को रोकने में कोई ठोस कदम उठाता है, या पिछले वर्षों की तरह माफिया के आगे घुटने टेकने को मजबूर होगा।