एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाकियू नेता की गई कीटनाशक से जान

Aligarh Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अतरौली (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नहल निवासी भाकियू नेता की खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नहल निवासी चौ. ऋषिपाल सिंह भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) में ब्लॉक मंत्री थे। रविवार को वह अपने मक्का के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे। साथ में उनके भाई किशोरीलाल भी थे। दवा छिड़काव करते समय ऋषिपाल सिंह अचानक बेहोश होकर खेत में ही गिर गए। यह देख किशोर ीलाल दौड़कर भाई के पास पहुंचे और उन्हें उठाकर एक नलकूप पर ले गए। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। आनन फानन उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम लोग परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे। एसओ रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें