एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

निजी बस अड्डे हटाने की मुहिम ने पकड़ी रफ्तार

Aligarh Updated Sun, 21 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। निजी बसों को बीच रास्ते में रोक कर सवारियों को बैठाने और उतारने से लगने वाला जाम शहर की बड़ी समस्याओं में से एक है। वर्षों बाद भी इससे राहत नहीं मिली। मंडल बनने के बाद भी इन बसों का सुव्यवस्थित संचालन नहीं हो पा रहा है। नींद से जागे जिला प्रशासन ने शुक्रवार को निजी बस अड्डों को शहर से बाहर ले जाने का निर्देश दिया। इस फैसले का जनता ने खुल कर स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने एक महीने पहले प्राइवेट बस अड्डों को शहर से बाहर ले जाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी बस ऑपरेटरों ने कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया। अब जिला प्रशासन ने इन बस अड्डों को बाहर ले जाने का आदेश दिया है। यह भी स्पष्ट किया है कि निर्देशों का पालन सख्ती से होगा। महानगर के प्रबुद्ध लोगों ने जिला प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए जल्द से जल्द इसे अमलीजामा पहनाने की मांग की है, ताकि रोजाना के जाम से निजात मिल सके। शहरवासी चाहते हैं कि इन बस अड्डों को सारसौल चौराहा, क्वारसी चौराहा, एटा चुंगी बाईपास, अनूपशहर बाईपास से आगे ले जाया जाए। बसों को शहर में न आने दिया जाए तो जाम की समस्या से बहुत हद तक बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें