एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीमार विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Aligarh Updated Thu, 05 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। महानगर से सटे बन्नादेवी क्षेत्र के गांव ऊदला में बीमार विवाहिता फरीन की बुधवार दोपहर गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप उसके पति रहीस पर है। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और बाद में फरीन के पिता इकराम ने अपने दामाद के खिलाफ दहेज के लिए बेटी को मार देने के आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बन्नादेवी ने बताया कि रहीस की शादी दस माह पूर्व सतरापुर छर्रा से हुई थी। मजदूरी करने वाले रहीस की बीवी चार दिन से बीमार थी। इस खबर पर इकराम भी बेटी को देखने यहां आया हुआ था। बुधवार दोपहर घर के बाहर मौजूद इकराम को किसी ने बताया कि फरीन की मौत हो गई है। उसने अंदर जाकर देखा तो फरीन का मुंह फटा हुआ था, जबकि गर्दन पर चोट के निशान थे। इस खबर पर बन्नादेवी पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर के अनुसार दहेज हत्या का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें