एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पिछली मिली नहीं, नए साल की हो रही तैयारी

Aligarh Updated Mon, 09 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। काफी दिनों के इंतजार के बाद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के बारे में आदेश जारी हो गया है। प्री मैट्रिक कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों के डाटा फीडिंग का काम 15 सितंबर, 2013 से 15 जनवरी 2014 तक वितरण करने के आदेश किए हैं। इस बार भी छात्रवृत्ति की राशि बच्चों को नकद दी जाएगी। यह राशि नकद दी जाए या फिर खाते में, इसको लेकर निर्णय होने में ही शासन स्तर पर देरी हुई थी। हालांकि अभी तक पिछले साल की छात्रवृत्ति बच्चों को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव (शिक्षा) सुनील कुमार ने आदेशों में कहा है कि दलित, पिछड़ा, सामान्य, और अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति समय सीमा के अंदर ही दें। देरी होने पर जिम्मेदार अफसरों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व के छात्रों के आवेदन 15 सितंबर तक ले लिए जाएं। नए प्रवेश वालों को 15 अक्तूबर तक फॉर्म जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। 31 अक्तूबर तक शिक्षण संस्थाएं अपनी सिफारिश के साथ छात्रवृत्ति धनराशि की मांग पत्र को हार्ड एवं साफ्ट कॉपी में भेजेंगे। जिसकी बीएसए और डीआईओएस के स्तर से सत्यापन किया जाएगा। उसी के बाद यह डिटेल समाज कल्याण अधिकारी को भेजी जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी इसको 15 नवंबर तक एनआईसी को उपलब्ध कराएंगे। एनआईसी के अधिकारी इसमें 14 दिसंबर तक संशोधन कर सकेंगे, उसके बाद 15 दिसंबर को वेबसाइट लॉक कर दी जाएगी। उसी के बाद 15 जनवरी तक इस राशि का वितरण करना होगा। पोस्ट मैट्रिक में इंटर से लेकर डिग्री तथा इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों के लिए भी अलग से आदेश जारी किए हैं। इनसे 31 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं, 20 जनवरी तक शिक्षण संस्थान संस्तुति करेंगे। 31 जनवरी तक शिक्षा अधिकारी आवेदनों को प्रमाणित करेंगे। 20 फरवरी तक डाटा अपलोड होगा तथा 15 मार्च तक वितरण के आदेश हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें