एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष की टिप्पणी पर भड़की महिलाएं

Aligarh Updated Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अतरौली (ब्यूरो)। सपा की सद्भावना गाष्ठी में जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह के बलात्कार की घटनाओं पर विवादित टिप्पणी करने पर महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर ही सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को समझा बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को गांव बिजौली ब्लॉक में सपा की सद्भावना गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह भाषण के लिए खड़े हुए। उन्होंने पहले तो सपा सरकार की नीतियां गिनाईं। इसी दौरान वह बलात्कार की घटनाओं पर बोलने लगे। कहा कि अतरौली में छात्रा को खींचा गया, पुलिस ने आरोपियों को जेल भी भेजा। इसी दौरान बोलते बोलते उनकी जुबान फिसल गई और कह गए कि ‘बलात्कार तो होते रहेंगे, देखना यह है कि कार्रवाई हुई कि नहीं’ यह सुन गोष्ठी में मौजूद महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं का कहना था कि सपा के नेताओं की सोच ही ऐसी हो तो यह घटनाएं कैसे रुक सकती हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें