एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्री क्वार्टर फाइनल में ही टूटीं शहर की उम्मीदें

Aligarh Updated Sat, 19 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल एवं जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय थर्ड रैंकिंग टीटी टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने किया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के करीब 150 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। पहले दिन अंडर 12 में अलीगढ़ के अर्जुन इकलौते खिलाड़ी निकले, जिन्होंने पहला मैच जीता। हालांकि प्री क्वार्टर फाइनल में आगरा के प्रारूप ने अर्जुन को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर दिया। टूर्नामेंट में नोएडा की नेशनल प्लेयर ऐश्वर्या पाठक एवं उनकी बहन सौन्दर्या पाठक का आना संदिग्ध दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला टीटी एसोसिएशन के सचिव सर्वेश कुमार ने बताया कि दोनो बहने किसी और टूर्नामेंट में व्यस्त है। हालांकि इंट्री के बाद अभी तक उन्होंने न आने की सूचना नहीं दी है। इस अवसर पर एमएलसी विवेक बंसल, सीडीओ शमीम अहमद खां, एडीएम सिटी धीरेंद्र सिंह सचान, संत फिदेलिस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जार्ज पॉल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें