एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शहर के शूटरों ने झटके 5 गोल्ड, दो सिल्वर

Aligarh Updated Sun, 27 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़ (ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाली निशानेबाज अन्नूराज सिंह के बाद अपने शहर के कुछ और निशानेबाजों ने जिले का नाम रोशन किया है। 20 से 24 अक्तूबर तक दिल्ली में हुई 36वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप में यहां से करीब 20 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीत कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में 20 से 24 अक्तूबर के बीच 36वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 2200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें अलीगढ़ के भी 18 प्रतियोगी शामिल थे। इस प्रतियोगिता में यहां के उबैर खान और मुहम्मद खालिद की टीम ने 12 बोर बंदूक ;स्कीट में गोल्ड नागेश आनंद, चारू विक्त्रस्म सिंह, मनोज शर्मा की टीम ने 12 बोर ट्रैप शूटिंग में गोल्ड और पार्थ चौधरी ने दस मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल हासिल किया है, जबकि शनि चौहान ने जूनियर वर्ग में दस मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा यहां से गए चंद्रशेखर चौहान ने 12 बोर ट्रैप, हिमानी भारद्वाज ने राइफल, ज्योति बघेल, प्रीति बघेल और दुष्यंत बघेल ने दस मीटर एयर पिस्टल के लिए प्रि नेशनल ;23वीं जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप 2013 के लिए क्वालीफाई किया है। साथ ही मेडल हासिल करने वाले सभी खिलाड़ी भी नवंबर माह में होने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जीतपाल सिंह ने बताया कि यहां खिलाड़ियों को सही सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिस कारण परिणाम थोड़ा कमजोर हैं। ज्यादातर खिलाड़ी अपने स्तर से ही व्यवस्थाएं करके खेल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें