एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मेजबान एएमयू ने खिताब कब्जाया

Aligarh Updated Wed, 30 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। एएमयू में बने नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ मैदान की इससे शानदार शुरुआत कुछ और नहीं हो सकती थी। एएमयू में हुए नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान एएमयू ने खिताब पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में उसने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 6-2 से हरा दिया। एस्ट्रोटर्फ मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में एएमयू टीम के कप्तान सैयद निहाल वाजिद ने मैच के 15वें मिनट में पहला गोल दागा। 22 में मिनट में मो. आसिफ सिद्दीकी ने पैनल्टी कार्नर की सहायता से दूसरा गोल किया। 26वें मिनट में फरोग अल्वी ने गोल कर दिया। इससे पहले तीसरे स्थान के लिए कुरुक्षेत्र विवि और जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली के बीच मैच हुआ। जिसमें कुरुक्षेत्र ने जामिया को 3-0 से हरा दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि जल्द ही विवि में शूटिंग क्लब और गॉल्फ कोर्स की स्थापना भी की जाएगी। साथ ही रात में मैच खेलने के लिए फ्लड लाइट्स लगाई जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन हॉकी क्लब के अध्यक्ष और टूर्नामेंट आयोजक प्रो. एम शुएब जहीर ने किया। इस मौके पर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी जलालउद्दीन, डीआईजी प्रकाश डी, रजिस्ट्रार शाहरुख शमशाद, खेल उप निदेशक अरशद महमूद, अनीसुर्रहमान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें