एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘स्वर्ग’ से बुलाकर बैनामा कराने वाले फंसे

Aligarh Updated Sat, 09 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

इगलास। नगला जोतू निवासी एक व्यक्ति ने सबरजिस्ट्रार और एक अधिवक्ता सहित कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। इन लोगों ने मृतकों को जिंदा दिखाकर बैनामा कराकर फर्जीवाड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के गांव नगला जोतू निवासी गोविंदराम पुत्र श्यौप्रसाद का कहना है कि उसके अविवाहित भाई ओमप्रकाश और लख्मी की मृत्यु हो चुकी है। लख्मी के हिस्से की जमीन की उसके नाम दाखिल खारिज हो चुकी है। लेकिन अभी लेखपाल ने ओमप्रकाश की जमीन में उसका नाम दर्ज नहीं किया है। आरोप है कि रामवीर पुत्र बाबू निवासी गांव सिमरोठी थाना खैर ने बैनामा ड्राफ्ट कर्ता राजकुमार सिंह एडवोकेट निवासी गांव बसौली थाना गोंडा, सबरजिस्ट्रार इगलास से साज करके उसके मृत भाई ओमप्रकाश को जिंदा दिखाकर उसके हिस्से की खाता नंबर 8 गाटा संख्या 250 रकवा 1.2666 में से 0.920 हेक्टेयर जमीन, उसके भाई के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति की फोटो और फर्जी पहचान पत्र बनवाकर विगत 10 अक्तूबर को अपने नाम बैनामा कर लिया। इस बैनामा में मृत लख्मी द्वारा फोटो प्रमाणित कराई गई। जबकि लख्मी की मृत्यु बैनामा से पूर्व हो चुकी है और गोविंदराम ने विगत तीन अक्तूबर को दाखिल खारिज भी करा ली है। वहीं वादी का कहना है कि उसका भाई ओमप्रकाश निरक्षर था और बैनामा में उसके हस्ताक्षर बनाए गए हैं तथा बैनामा में दूसरा गवाह रामवीर ने अपने साले श्रीचंद्र पुत्र भूदेव निवासी गांव थाना मॉट मथुरा को बनाया है। कोतवाल अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रामवीर, राजकुमार और सबरजिस्ट्रार के खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें