एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विद्युत संविदा मजदूरों ने दिया हाइडिल में धरना

Aligarh Updated Sun, 24 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले संविदा कर्मियों ने लाल डिग्गी स्थित हाइडिल परिसर में धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में बिजली लाइनों, बिजलीघरों और पावर हाउस में खाली पदों पर कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित कर्मियों के बराबर वेतन देने, संविदा कर्मी सेवा नियमावली बनाकर वेतन का सीधा भुगतान करने, बीमारी की स्थिति में विभाग के स्तर से इलाज और मृत्यु की दशा में डेढ़ लाख से बढ़ाकर आर्थिक मदद दस लाख करने, वर्ष 2000 में समाप्त पदों को बहाल करने सहित 11 मांग शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष प्रदीप चौहान, ब्रजेश सारस्वत, अश्वनी शर्मा, जहीर अहमद, गुड्डू शर्मा, रोहित वत्स, कृष्ण कुमार, मनीष पचौरी, सुमित गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, ललित वार्ष्णेय, एमएल उपाध्याय, सतीश चंद्र शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सोनू शर्मा, महीपाल सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें