अलीगढ़। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वार्षिक खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम सिटी धीरेंद्र सिंह सचान ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में एडीएम सिटी धीरेंद्र सिंह सचान ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद जरूरी है। उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और कड़ी मेहनत करने की नसीहत दी। नगर शिक्षा अधिकारी निषेश जार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता होने से बच्चाें का मनोबल बढ़ता है। बुधवार को पहले दिन 100 मीटर दौड़, मिरिक रेस, वॉटर रेस (सिर पर पानी से गगरी रखकर दौड़), सुई-धागा दौड़, रंगोली और रुप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुई। इससे पूर्व छोटे-छोटे बच्चाें ने स्वागत गान और मां सरस्वती की वंदना की।
इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, महामंत्री वैभव शर्मा, मो. अलाउद्दीन, सीता राम शर्मा, जय सिंह, जितेंद्र पचौरी, योगेश सारस्वत, आशा शर्मा, प्रवेंद्र लोधी, शिव प्रकाश दीक्षित, अंजू चौधरी, अनिल वर्मा, आमना बेगम, आशा गौतम, मधु सिंह, सुभाष शर्मा, अनुज जैसवाल आदि थे।