एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मरीजों को खाने के साथ अंडा और हलवा भी

Aligarh Updated Fri, 20 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़ (ब्यूरो)। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उनके यहां भर्ती मरीजों के आहार को और पोषणयुक्त बनाने का फैसला लिया है। शनिवार से उन्हें अस्पताल में मिल रहे भोजन के अलावा उबला अंडा और सूजी का हलवा भी मिलेगा। मरीजों की सेहत में सुधार के लिए खुराक में पोषण की मात्रा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. तारिक मंसूर ने बताया कि उनके यहां अस्पताल में नाश्ते में चाय, 4 ब्रेड स्लाइस, दूध और दलिया दिया जाता है। अब इसमें उबला अंडा भी शामिल कर दिया गया है। इसी तरह लंच में सब्जी, दाल, 2 रोडी (मोटी वाली) दी जाती हैं। अब इसमें सूजी का हलवा भी शामिल कर दिया गया है। डिनर में मरीजों को चावल, दाल, सब्जी के साथ 4 रोटियां दी जाती हैं। प्रो. मंसूर कहते हैं कि यह मरीजों के लिए निशुल्क सेवा है। अतिरिक्त दिए जाने वाले भोजन का भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें