एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पिस्टल तान पेट्रोल पंप मालिक से लूटे 5 लाख

Aligarh Updated Sat, 21 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। बेखौफ बदमाशों ने सिविल लाइन इलाके के विष्णुपुरी में शनिवार सुबह लूट की वारदात को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैला दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के दम पर पेट्रोल पंप मालिक से पांच लाख रुपये और आठ लाख रुपये का चेक लूट लिया। घनी आबादी के इस मोहल्ले और पेट्रोल पंप मालिक के मकान से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी। पुलिस का कहना है कि घटना में कारोबारी के परिचित लोगों का हाथ हो सकता है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णुपुरी में गंगासरन प्रेस वाले के बराबर वाली गली में रहने वाले विपिन गंगल पुत्र प्रमोद कुमार गंगल का अलीगढ़ ऑटो सेल्स के नाम से एटा चुंगी पर पेट्रोल पंप है। शुक्रवार सुबह 10.40 बजे विपिन सफेद रंग के एक्टिवा पर कर्मचारी विजय के साथ घर से निकले। उन्हें रामघाट रोड स्थित केनरा बैंक में पैसा जमा करना था। स्कूटर की डिग्गी में 5 लाख रुपये और 8 लाख रुपये का चेक था। करीब 200 मीटर दूर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके स्कूटर को रोक लिया। एक बदमाश ने पिस्टल कनपटी पर तान दी और स्कूटर की चाबी निकाल ली। इसी बदमाश नेे विजय को स्कूटर से हटने का इशारा किया। विपिन स्कूटर पकड़े रहे जबकि बदमाश ने डिग्गी खोलकर 5 लाख रुपये और चेक लूट लिया। इस दौरान दूसरे बदमाश ने बाइक स्टार्ट ही रखी। वारदात के बाद बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने धमकी देते हुए मेन रोड की तरफ भाग गए। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना को देखते हुए पुलिस ने संदेह जताया कि बदमाशों को इस बात की सटीक सूचना थी कि इस वक्त कारोबारी पैसा जमा जा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें