एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हिदायत.. गुटबाजी भूल धरना-प्रदर्शन हिट कराओ

Aligarh Updated Thu, 16 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। आपसी गुटबाजी को भूल कर वेर्स्टन यूपी में कांग्रेस को मजबूती से एक साथ खड़ा होकर दिखाना है, ताकि विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। 21 जनवरी को मेरठ में होने वाले धरना-प्रदर्शन में लाखों की भीड़ जुटा कर सोई हुई प्रदेश सरकार को जगा कर हिलाना है। बुधवार को मेरठ के सूर्या होटल में जोन-1 और जोन-2 के पदाधिकारियों की मीटिंग में वरिष्ठ नेता नसीब सिंह, जुबैर खां, पर्यवेक्षक संजय कपूर, नसीब पठान, जोन अध्यक्ष पंकज मलिक, कोआर्डिनेटर विरेंद्र गुड्डू ने साथी नेताओं को ऐसी ही हिदायतें दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि मेरठ के मशहूर जिमखाना मैदान में होने वाले इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री और यूपी के लोकसभा प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री करेंगे। अलीगढ़ लोकसभा सीट का टिकट मांग रहे दावेदार, आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष अपनी टीमों के साथ इसमें भरपूर सहयोग करेंगे। इसमें किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। मनमुटाव भुला कर पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले अपना दम दिखाना है। इस मीटिंग में अलीगढ़ से पूर्व सांसद और लोकसभा टिकट के सशक्त दावेदार चौ. विजेंद्र सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष सैयद वसीम अहमद, जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष तल्हा अबरार, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, वरिष्ठ नेता श्यामबाबा, असद फारुखी, प्रमोद, मुकेश वाल्मिकी सहित दर्जनों नेता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों को पांच-पांच बस जबकि एआईसीसी और पीसीसी पदाधिकारियों को दो-दो बसों से समर्थकों को लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें