एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

125 गांवों में होली पर विवाद की आशंका

Aligarh Updated Fri, 07 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट ने शासन की नींद उड़ा दी है। अलीगढ़ जिले में होली के दौरान 125 गांवों में विवाद की आशंका जताई गई है। यह भी कहा गया है कि छोटे-छोटे विवादों को चुनावी मौसम में षड्यंत्रकारी राजनेता सांप्रदायिक रंग दे सकते हैं ताकि चुनाव में इसका फायदा उठाया जा सके। खुफिया की इस रिपोर्ट से आला अफसरों की बेचैनी बढ़ गई है। खुफिया विभाग की यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई थी जिसे आयोग के अफसरों ने शासन को भेज दिया है ताकि समय रहते ही सतर्कता बरती जा सके। इस रिपोर्ट में अलीगढ़ के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट करने की सिफारिश की गई है। होली से पहले और बाद में संबंधित 125 गांवों में शांति सभा की मीटिंग कराने, सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात करने, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दलों और नेताओं से सहयोग लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने की सलाह भी दी गई है। जनता को भड़काने और अनर्गल बयान देने वालों को चिह्नित कर पहले से सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही गई है, जिससे माहौल खराब होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें