एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

परीक्षार्थी नकल मेंे व्यस्त, केंद्र व्यवस्थापिका आराम में मस्त

Aligarh Updated Thu, 13 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। बुधवार को इंटर केमिस्ट्री की परीक्षा थी। खैर के लोकमणि शर्मा इंटर कॉलेज पर परीक्षा मजाक बनी हुई थी। केंद्र पर चारों ओर नकल बिखरी हुई थी। कॉलेज का पिछला गेट भी खुला हुआ था। परीक्षार्थी नकल करने में मस्त थे। वहीं केंद्र व्यवस्थापिका कमरे में आराम कर रहीं थीं। डीआईओएस की आख्या से इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर की पाली में डीआईओएस राजू राणा ने सबसे पहले खैर के लोकमणि शर्मा इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। केंद्र का नजारा देखते ही डीआईओएस दंग रह गए। उन्होंने बताया कि केंद्र पर कमरों मेें और उसके बाहर नकल बिखरी हुई थी। परीक्षार्थी बेखौफ होकर नकल कर रहे थे।
कॉलेज का पिछला गेट भी खुला हुआ था। जब केंद्र व्यवस्थापिका को ढूंढा गया तो वह एक कमरे में आराम करते हुए मिलीं। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। वहीं केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है। उनका कहना है कि कापियों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। एसोसिएट डीआईओएस ने एक कक्ष निरीक्षक को रिलीव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें