एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खैर में 35 क्विंटल सिंथेटिक दूध पकड़ा, नष्ट किया

Aligarh Updated Thu, 22 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खैर। क्षेत्र में सिंथेटिक दूध का व्यापार जोरों पर है। सूचना पर बुधवार को एफडीए की टीम ने गांव सभापुर में छापा मार ब्रिकी के लिए मेटाडोर में जा रहा 25 क्विंटल सिंथेटिक दूध पकड़ लिया। पहले उसके नमूने भरे फिर गाड़ी सहित दूध को थाने ले गए। यह कार्रवाई हो ही रही थी कि उक्त छापामारी की सूचना गांव कीलपुर पहुंच गई। जिससे हड़बड़ाकर यही काम करने वाला एक व्यक्ति 10 क्विंटल सिंथेटिक दूध मैक्स गाड़ी में लाद भाग लिया। हड़बड़ाहट में उसने गाड़ी से गांव में ही एक चार वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। ग्रामीणों नेे उसे पकड़ लिया तथ सूचना पर पुलिस उसे थानेे ले गई। उधर थाने पहुंची एफडीए की टीम के संज्ञान में मामला आया तो मामला समझते देर न लगी। जिसके बाद उसे गाड़ी से भी दूध के नमूने भरे तथा दोनों गाड़ियों का कुल 35 कुंतल दूध नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीओ चंदन पांडे ने बताया कि कई दिन से गांव सभापुर में सिंथेटिक दूध बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। जिस पर एसडीएम हिमांशु गौतम के निर्देशन में बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडे, अनिल राठौर, इंद्रराज मौर्य, गजराज सिंह को लेकर गांव सभापुर पहुंचे। वहां सतीश और जगदीश पुत्र चोखेलाल के घर छापा मारा तो भारी मात्रा में सिंथेटिक दूध मैक्स गाड़ी में लादा जा रहा था। उन्हें देखते ही दोनों आरोपी भाग गए। घर के बाहर खड़ी गाड़ी को कब्जे में लेे लिया तथा थाने ले आई। चंदन पांडे के अनुसार कीलपुर निवासी व्यक्ति के घर से मार्च माह में भारी मात्रा में सिंथेटिक दूध बरामद हुआ था। जांच रिपोर्ट भी उसके खिलाफ आ गई है। उसके खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को लिये गए दूध के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जिसकी रिपोर्ट आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें