अलीगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार दोपहर कुछ लोगाें ने महिला से अभद्रता कर दी। बेटों के विरोध करने पर युवकों ने दोनाें का सिर फोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में दो हमलावराें को दबोच लिया। इस घटना से स्टेशन परिसर में हंगामा हो गया। बाद में जीआरपी ने दोनों पक्षाें में समझौता करा दिया।
चंदौली निवासी भगवान सिंह ने बताया कि वह अपने छोटे भाई अनिल कुमार, पत्नी मंजू और मां केसरी देवी के साथ दिल्ली काम करने के लिए गांव से बृहमपुत्र मेल से रवाना हुए। गलती से तीनों लोग दिल्ली समझकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतर गए। ट्रेन के जाने के बाद इसका एहसास हुआ, सभी लोग स्टेशन के पश्चिम केबिन की ओर खाना बनाने में जुट गए। इस बीच कुछ युवकों ने केसरी देवी से अभद्रता कर दी। दोनाें भाइयाें के विरोध करने पर युवकाें ने जमकर मारपीट की, जिससे दोनाें के सिरों में चोट आ गई। सभी परिजनों ने दो युवकाें को दबोच लिया तभी जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनाें को हिरासत में ले लिया, पीड़ित पक्ष ने कहा कि वह मुकदमा दर्ज नहीं करना युवक दोनाें के इलाज के लिए पैसे दे दें। इस संबंध में जीआरपी ने बताया कि दोनाें पक्षों में समझौता हो गया।