एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शराब बेचने का विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी

Aligarh Updated Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। गांधीपार्क के मोहल्ला नौरंगाबाद की महिला ने मोहल्ले के ही विकलांग व्यक्ति पर आरोप लगाया कि अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री का विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर गुरुवार रात धावा बोल दिया। आरोप है महिला के बच्चाें को खींचने का प्रयास किया और तेजाब डालने की धमकी दी। मौके पर पहुंची गांधीपार्क पुलिस ने उसे और बच्चाें को घर से सुरक्षित बाहर निकलवाया। पीड़िता इस मामले की शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंची। सीओ द्वितीय ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उधर, दूसरे पक्ष ने इस संबंध में एसएसपी से मुलाकात कर महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौरंगाबाद निवासी बबिता ने बताया कि उसके ही घर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है। इसका विरोध करने पर गुरुवार रात वह व्यक्ति अपने साथियाें के साथ उसके घर पर आ गया और बच्चाें को उसने खींचने का प्रयास किया। किसी तरह से उसने बच्चाें को बचा लिया, हमलावराें के हाथ में एसिड की केन थी, वह चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने लगे। रात के समय मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घर से सुरक्षित बाहर निकलवाया। पीड़िता इस मसले की शिकायत लेकर शुक्रवार दोपहर एसएसपी दफ्तर पहुंची लेकिन एसएसपी की जगह सीओ द्वितीय से मुलाकात हुई। सीओ ने एसओ महिला थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला इतनी दहशत में थी कि वह घर लौटने की जगह घर बेचने की बात कह रही थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें