एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीएम ने मावा दुकानदारों के यहां कराई छापामारी

Aligarh Updated Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। एफडीए की टीम सोमवार की शाम को अचल तालाब पर मावा दुकानदारों के यहां छापामारी को पहुंची तो दुकानदार दुकानें बंद कर इधर-उधर हो लिए। टीम ने दो दुकानों से मावा का एक -एक सैंपल भरा। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक चल रही थी। बैठक में मिलावटखोरी को लेकर अचल तालाब पर बिकने वाले मावा की गुणवत्ता का एक व्यापारी ने उल्लेख किया। बैठक खत्म होते ही डीएम ने एसीएम पूरन सिंह राणा के नेतृत्व में एफडीए के डीओ चंदन पांडेय को उनकी टीम के साथ अचल तालाब पर मावा दुकानों से सैंपल भरने के निर्देश दिए।
बैठक खत्म होते ही एसीएम पूरन सिंह राणा और एफडीए की टीम अचल तालाब पहुंची। टीम को देखकर दुकानों के शटर गिर गए। दो दुकानों से टीम ने मावा का एक -एक सैंपल भरा। डीएम ने बैठक में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें