एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पुतला फूंका

Aligarh Updated Thu, 31 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। टमाटर को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के बयान से गुस्साए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उनका मैलरोज पर पुतला फूंका। लोकसभा अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने कहा कि झा ने कहा था कि टमाटर सिर्फ अमीर और लाल गाल वाले व्यक्ति ही खाते हैं। यह बयान भाजपाइयों की ओछी मानसिकता का प्रतीक है। जब दो माह बाद यह हाल है तो एक वर्ष बाद तो वह यह भी कह सकते हैं कि रोटी तो सिर्फ अमीर लोग खाते हैं। प्रवक्ता सुशील शर्मा ने भाजपा नेता से माफी मांगने की अपील की। इस मौके पर महासचिव विमल प्रियदर्शी, गौरांग देव चौहान, रवि गुंजल, सोनू ठाकुर, देवेंद्र वार्ष्णेय और होरीलाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें