एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एएमयू की संपत्ति पर जबरन कब्जा का प्रयास

Aligarh Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर प्रोक्टोरियल टीम के सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज किया गया तथा मारपीट की कोशिश की गई। एएमयू प्रॉपर्टी विभाग के सेक्शन ऑफिसर (लीगल) शमीम बेग ने थाना सिविल लाइंस में विश्वविद्यालय की संपत्ति पर जबरन कब्जा करके अनाधिकृत रूप से निर्माण कराने का आरोप सुल्तान जहां मंजिल निवासी उसामा लोधी पुत्र राशिद लोधी पर लगाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। इसमें कहा गया है कि विश्वविद्यालय की यह संपत्ति मैकडोनाल्ड हॉस्टल का हिस्सा है। दोपहर में विश्वविद्यालय के अधिकारियों को सूचना मिली कि शमशाद मार्केट स्थित एएमयू की जमीन पर दीवार बनवायी जा रही है तो प्रोक्टर प्रो. जमशेद सिद्दीकी व फाइनेंस ऑफिसर यास्मीन जलाल बेग दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रोक्टर प्रो. जमशेद सिद्दीकी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें