एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैंसर को किल करेगी नई जानकारी

Aligarh Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज में अलीगढ़ चैप्टर ऑफ इंडियन रेडियोलोजिकल एंड इमेजिंग ऐसोसिएशन (आईआरआईए) तथा रेडियो डायग्नोसिस विभाग के तत्वावधान में ‘ओनको इमेजिंग-2014’ विषय पर स्टेट काउंसिल मीटिंग तथा सीएमई का आयोजन किया गया। सीने के कैंसर के प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. राजेश गोटी ने ‘सीए लंग: रीसेंट एडवांसेज़ इन स्क्त्रस्ीनिंग क्लासिफिकेशन एंड स्टेजिंग’ विषय पर अपने व्याख्यान दिए और बताया कि किस प्रकार से फेफड़ों के कैंसर की जानकारी उसकी प्राथमिक अवस्था में ही पता की जा सकती है। नई दिल्ली के डॉ. पंकज शर्मा तथा डॉ. भावना सतीजा ने महिलाओं में होने वाले छाती तथा सर्वायकल के कैंसर की चिकित्सा के संबंध से अपने अनुभवों से परिचित कराया। प्राचार्य प्रो. तारिक मंसूर ने चिकित्सकों से अनुरोध किया कि वह इस क्षेत्र में रोगियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए अपनी जानकारियों को अपडेट करते रहें। यूपी चैप्टर के सचिव प्रो. मोहम्मद खालिद ने बताया कि इमेजिंग-2014 पर सीएमई के आयोजन का उद्देश्य मेडिकल छात्रों को रेडियो डायग्नोसिस की नई तकनीक से परिचित कराना है। इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम तीन पुरस्कार क्रमश: डॉ. भारतीय सेलवम, डॉ. सुमित मित्तल तथा डॉ. पॉल प्रकाश रेमंड का प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हेडिंग...
नोएडा में कमल खिलाएंगे सतीश
अलीगढ़। लोकसभा एवं विधान सभा उप चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। भाजपा आलाकमान तमाम सांसदों को अलग-अलग क्षेत्रों में लगा रहे है ताकि भाजपा सीट जीत कर अपनी धाक कायम रख सके। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम को उनके कर्मभूमि नोएडा में लगाया गया है। चुनाव के दौरान सतीश गौतम के साथ-साथ सांसद जनरल बीके सिंह एवं डॉ. भोला सिंह भी नोएडा का कार्य देखेंगे।
---
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें