एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एसएससी परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल

Aligarh Updated Mon, 03 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) की परीक्षा में रविवार को एक नकलची इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करता दबोच लिया गया। बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज में कक्ष संख्या 22 में बैठा यह अभ्यर्थी दिल्ली से तार जोड़े हुए था। उसके खिलाफ थाना सासनीगेट में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। महानगर में 29 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में 12528 में से मात्र चार-चार हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में 8400 के करीब अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में दो व नौ नवंबर को होने वाली एसएससी परीक्षा के पहले दिन रविवार को जनपद के 29 केंद्रों पर दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के मध्य परीक्षा हुई। इस दौरान सुबह दस से बारह बजे की प्रथम पाली में चेकिंग स्क्वायड ने जोनल मजिस्ट्रेट एवं एसीएम प्रथम सीएल सोनकर के नेतृत्व में सासनीगेट क्षेत्र के बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या 22 में एक नकलची गांव आबिदपुर मानखी मोदीनगर निवासी राकेश कुमार पुत्र राम सिंह को दबोच लिया। वह इलेक्ट्रानिक डिवाइस से अपने तार दिल्ली से जोड़े था। इस पर कार्रवाई करते हुए एसीएम ने तत्काल उसकी कापी व प्रवेश पत्र बुक कराते हुए थाना सासनीगेट में रिपोर्ट दर्ज करा दी। बताते चलें कि परीक्षा के दौरान मोबाइल, कैलकुलेटर, पेजर, इलेक्ट्रानिक डिवाइस आदि प्रतिबंधित थीं। दोपहर दो से चार बजे की पाली में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
-------------

कालर में छिपाए था डिवाइस
अलीगढ़। बाबूलाल जैन इंटर कॉलज में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करने वाला अभ्यर्थी इस कदर शातिर था कि चेकिंग टीम दंग रह गई। तलाशी में उसके कान में छोटे आकार का ईयरफोन देखकर एसीएम का माथा ठनका। इसके तार इतने पतले थे कि दूर से दिखाई ही नहीं दे सकते थे। उसने शर्ट के कालर में इलेक्ट्रानिक डिवाइस के दो सिम लगाए हुए थे और ब्लू ट्रुथ ऑन कर धीमी आवाज में सवाल कर दिल्ली में बैठे साल्वर से हल करा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि नकल की सेटिंग उसके गांव के मुनीम ने कराई थी।
विज्ञापन

--------------
कहीं सेटिंग से अंदर तो नहीं पहुंचा
कई स्तरीय चेकिंग के बाद भी राकेश इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस के साथ परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया। इस सवाल पर पुलिस का माथा ठनक रहा है। हालांकि अभी पुलिस यही कह रही है कि उसके माध्यम से उसके दिल्ली वाले सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उसके बाद यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि किन-किन केंद्रों पर इस तरह नकल हुई है।
---

सर कक्ष निरीक्षकों ने की मनमानी
- टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले इलाहाबाद के अभ्यर्थी आलोक का आरोप था कि केंद्र व्यवस्थापक ने कापी की औपचारिकताएं पेपर शुरू होने के बाद साढ़े दस बजे पूरी कराई। इससे उनके दस मिनट अतिरिक्त खर्च हो गए। कापियां भी पांच मिनट पहले ले ली गईं।
--
-मेरठ से आए राहुल कुमार ने बताया कि पेपर सामान्य था। उसने 200 सवालों में से 175 अटैंड किये।
--
- मेरठ के ही जानी रावत ने बताया कि पेपर में मात्र गणित के सवाल कठिन थे। इन्हें हल करने में दिक्कत आई। वह भी पेपर शुरू होने के बाद औपचारिकताएं पूरी कराने से असंतुष्ट नजर आए।
--
-मुजफ्फरनगर से आए मोहित कुमार का मानना था कि गणित को छोड़कर अन्य विषयों अंग्रेजी, रीजनिंग, जनरल एप्टीट्यूट आदि के सवाल आसान थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें