जलाली (अलीगढ़)। कसबा जलाली के मोहल्ला अबुल फजल में दोनों समुदाय के लोगों में जमकर पथराव के साथ-साथ बोलतें फैकीं गई। एक पक्ष के लोगाें ने पूर्व चेयरमैन के घर पर भी हंगामा किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुलनी पड़ी। स घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। चर्चा है कि कुछ लोग इसी बाबल पर राजनैतिक रोटियां भी सेकने लगे हैं। हरदुआगंज क्षेत्र के कसबा जलाली स्थित मोहल्ला अबुल फजल निवासी राजवीर सिंह ढकेल पर फल बेचता है। रविवार को मोहल्ले के कुछ युवक उसकी ढकेल से ‘फलसेब’ खाकर चलने लगे। राजवीर के पैसा मांगने पर उन्हाेंने गाली-गलौज कर दी। उस वक्त तो लोगाें ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कर दिया लेकिन रात में वही विवाद बढ़ने लगा और कुछ लोगाें ने मारपीट कर दी। देखते ही देखते दूसरे समुदाय के लोग अपने घरों की छताें पर चढ़ गए, जहां से उन्हाेंने पथराव और कांच की शीशियां फैंकना शुरू कर दी। दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने गली से निकलने वालाें कोजमकर पीटा। इसी के चलते एक पक्ष ने पूर्व चेयरमैन के घर पर जमकर हंगामा काटा। दो समुदाय के मामलोें को देखते हुए हरदुआगंज के आलावा अकराबाद से भी फोर्स मौके पर पहुंच गया। फोर्स के मौके पर पहुंचते ही दोनाें पक्षों के लोग भाग निकले। घटना की सूचना पर सीओ अतरौली भी मय फोर्स के घटना स्थल में पहुंच गए और पथराव करने वालाें की तलाश में जुट गए। उधर, पूर्व चेयरमैन कृष्णा देवी का आरोप है कि कुछ लोगाें ने उनके घर में घुसकर तोड़ाफोड़ करते हुए हाथपाई तक उनके साथ कर दी है। देर रात तक दोनाें पक्षाें में से किसी की ओर से भी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। देर रात पुलिस घटना को अंजाम देने वालाें को तलाश रही थी। सीओ के मुताबिक 18 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307,7सी, एक राय होकर हमलावर होना, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना आदि में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, आरोपियों के चेहरे कैमरे में कैद हैं, सख्ती से निपटा जाएगा।