खैर। अरुणांचल प्रदेश में चाइना बॉर्डर पर तैनात गांव मगौला निवासी सैनिक की बीमारी से मौत हो गई। सूबेदार विजयपाल की देखरेख में गुरुवार को उसका शव गांव लाया गया। यहां सम्मान के हजारों लोगों ने नम आंखों के बीच उसे अंतिम विदाई द्री। सुशील के साथी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि सुशील अरुणांचल प्रदेश में 40 माउंटेन ब्रिगेड चाइना बॉर्डर पर तैनात था। वहां 23 जून की रात साढ़े ग्याहर बजे बारिश और बर्फवारी से उसकी तबियत खराब हो गई। सुशील को बुखार के साथ-साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसे तमंाग स्थित अस्पताल में भरती कराया गया। 25 जून की दोपहर एक बजे सुशील ने दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार के दौरान सूबेदार के साथ, नायब सूबेदार चंद्रपाल व धर्मेंद्र , एसआई अर्जुन लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।