एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गंगा की 24 एकड़ जमीन बेच डाली

Aligarh Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। एक तरफ गंगा को साफ सुथरा बनाने का अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ अलीगढ़ के सांकरा क्षेत्र के जोगिया गांव में गंगा के किनारे की भूमि ही बेच दी गई। मिली जानकारी के अनुसार चकबंदी अधिकारी ने गंगा की 24 एकड़ जमीन दो लोगों के नाम चकबंदी में आवंटित कर दी है।यह खुलासा डीएम आलोक कुमार के सामने उस समय हुआ जब गंगा के नाम सांकरा की गाटा नंबर एक की यह जमीन दो लोगों के खतौनी में होने के प्रमाण पेश किए गए । शुरू में तो डीएम हतप्रभ रह गए, बाद में इस मामले की जांच एडीएम (फाइनेंस) को सौंप दी है। जांच में यह पता किया जाएगा कि आखिरकार चकबंदी अधिकारियों ने यह कैसे कर दिया। शिकायत करने वालों का कहना है कि लंबे अर्से से यह जमीन गंगा के नाम दर्ज है। यहां अक्सर पानी का बहाव आता रहता है। ऐसे में इस गाटा नंबर की जमीन को आवंटित करने के पीछे चकबंदी अधिकारी की क्या मंशा रही है, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौनी में गंगा के गाटा नंबर एक की 3.77 एकड़ जमीन पूनम यादव के नाम दर्ज की गई है। जबकि 19.205 एकड़ जमीन सालिगराम शिक्षा समिति के नाम दर्ज कर आवंटित कर दी गई है। इन दोनों से जानकारी करनी चाही लेकिन बात नहीं हो सकी। एसओसी (चकबंदी) से भी जानकारी चाही तो उनसे भी मोबाइल पर वार्ता नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें